झाँसी:- आज दिनांक 28.10.2026 को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन झाँसी मंडल के मंडल मंत्री कॉ.श्री अमर सिंह यादव जी के दिशा निर्देश में कारखाना शाखा EMS-1 के शाखा सचिव कॉ.राजा भइया जी के नेतृत्व में एवं शाखा अध्यक्ष कॉ. रामकुमार परिहार जी की अध्यक्षता में EDP शॉप में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ईडीपी शॉप इंचार्ज महोदय श्री विवेक भारद्वाज जी द्वारा NCRMU EMS-1 कारखाना शाखा में नवनियुक्त दो पदाधिकारियो शाखा संयुक्त सचिव के पद पर कॉ.शिवम यादव एवं शाखा सहायक सचिव के रूप नामित कॉ.श्री अरविंद कुमार सहित दोनों पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया।

EDP शॉप इंचार्ज महोदय श्री विवेक भारद्वाज जी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बुके (पुष्पगुच्छ) और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित शाखा के समस्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए EDP शॉप इंचार्ज ने कहा, “इन दोनों योग्य और अनुभवी पदाधिकारियों के आने से NCRMU कारखाना शाखा की कार्यकुशलता और तकनीकी क्षमताओं को एक नई दिशा मिलेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस आत्मीय स्वागत के लिए शॉप इंचार्ज महोदय और शाखा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे शाखा के सभी सदस्यों के साथ मिलकर संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
समारोह के दौरान इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती ऊषा सिंह, मंडलीय पदाधिकारी के रूप में झाँसी मंडल से मंडल सहा.सचिव श्री हरि शंकर यादव,शाखा सचिव श्री राजा भइया, शाखा अध्यक्ष श्री राम कुमार परिहार, शाखा कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार, शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्री आशीष नायक, शाखा,शाखा उपाध्यक्ष श्री रामनिवास, शाखा उपाध्यक्ष श्री सुनील शर्मा, शाखा सहा.सचिव श्री चिम्मन सिंह यादव,श्री अरविंद कुमार, ईसीसी सोसायटी डायरेक्टर श्री जितेंद्र कुमार वर्मा, उत्तर मध्य रेलवे इंस्टिट्यूट डेलीगेट श्री संतोष कुमार वर्मा कारखाना सांस्कृतिक अकादमी के संयुक्त सचिव श्री विवेक भारद्वाज, कारखाना सांस्कृतिक अकादमी की महिला सदस्य श्रीमती अमृता गुप्ता CEC मेंबर श्री मनोज कुमार साहू, AGC मेंबर श्री अनुराग सहगल, एक्टिव मेंबर श्री बृजेश कुमार पाल आदि उपस्थित रहे।
अंत में शाखा अध्यक्ष महोदय राम कुमार परिहार ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।







