ललितपुर:

जनपद के थाना बालाबेहट पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं एक पीड़िता के 10,000 रुपये की पूरी रकम वापस करा दी है, जिससे पीड़िता के चेहरे पर खुशी लौट आई।
क्या था पूरा मामला?
थाना बालाबेहट क्षेत्र के कस्बा निवासी रचना व्यास पत्नी दिनेश कुमार के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10,000 रुपये की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की गई थी। इस ठगी की शिकायत पीड़िता द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से दर्ज कराई गई थी।
पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई
शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के कुशल निर्देशन में थाना बालाबेहट की साइबर हेल्प डेस्क टीम सक्रिय हो गई।
टीम ने पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वित्तीय एजेंसियों, बैंकों और ई-वॉलेट से संपर्क साधा गया। पुलिस ने सही समय पर मेल भेजकर ठगी गई रकम को होल्ड कराया और अंततः एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि (10,000 रुपये) सुरक्षित रूप से पीड़िता के खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की।
अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर पीड़िता श्रीमती रचना व्यास ने पुलिस अधीक्षक, ललितपुर और थाना बालाबेहट पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
बरामदगी एवं राहत का विवरण:
फ्रॉड हुई कुल धनराशि: ₹10,000/-
वापस कराई गई धनराशि: ₹10,000







