नगर एवं क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत

महरौनी, ललितपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पं. हरिश्चंद्र रावत की संस्तुति पर पं. अजीत पाठक को भाजपा किसान मोर्चा का महरौनी मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा महरौनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
पं. अजीत पाठक के मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर नगर एवं क्षेत्रवासियों ने उनका माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान खिलाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को मजबूती मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उनके हितों के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।







