ललितपुर मेडिकल कॉलेज मे भर्ती पांच जरूरतमंदों के जय अंबे रक्तदान समिति ने रक्तदान कराकर जीवन बचाया
समिति के सदस्य मनीष लखेरा की सूचना पर ग्राम पथपुरा बामोर कला शिवपुरी म०प्र० निवासिनी चित्र रेखा पटेरिया को रक्त उपलब्ध कराया तो वहीं मुकेश कुमार देवलिया ने दूसरी बार रक्तदान किया जरूरतमंद महिला मरीज कृष्ण राजा ग्राम झारकौन को समिति ने रक्त कार्ड पर बहुमूल्य ब्लड उपलब्ध कराया
ग्राम उलदाना मड़ावरा निवासिनी बबीता पति सुखनंदन को सोहिल ने बहुमूल्य ब्लड रक्तदान किया
जेवा पति रोशन लाल ग्राम नौहर कला को आनंद कुमार ने छठवीं बार रक्तदान किया
पांच जरूरमंदो को पुनः जीवन मिला
सभी जरूरतमंदों के परिजनों ने रक्तदाताओं सहित समिति का धन्यवाद आभार व्यक्त किया इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैया लाल रजक समाज सेवी बलराम राज अंजलि नायक रानी राजा ग्राम झारकौन इत्यादि रहे।








