निःशुल्क नेत्र शिविर में 127 मरीजों का पंजीकरण, 70 को मिले चश्मे

13 मरीजों में मिला मोतियाबिंद, सद्गुगूरु सेवा ट्रस्ट की विशेष एंबुलेंस से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा

 

महरौनी, ललितपुर।

कुं. हरपाल सिंह चंदेल महाविद्यालय पाली, महरौनी में गुरुवार को विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। सदगुरु सेवा ट्रस्ट, जानकी कुंड चित्रकूट से आए नेत्र चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में कुल 127 मरीजों का पंजीकरण, 70 मरीजों को चश्मा वितरण तथा 13 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ट्रस्ट की विशेष एंबुलेंस से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश सिंह परिहार, पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी एवं परशुराम सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें दृष्टि संबंधी समस्याओं, आंखों की देखभाल और समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक किया गया।

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. रोहित सिंह ने कहा कि कुं. हरपाल सिंह चंदेल का उद्देश्य बुंदेलखंड को मोतियाबिंद मुक्त बनाना है। इसी संकल्प के तहत जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि मोतियाबिंद से पीड़ित सभी 13 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया है।

शिविर के समापन पर आगंतुकों एवं मरीजों को फल वितरित किए गए तथा श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक भेंट की गई। इस

अवसर पर मुख्य चिकित्सक आशीष गुप्ता एवं उनकी टीम के साथ महाविद्यालय के प्रवक्ता सत्येंद्र, रचना, अभिषेक रावत, आशाराम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य